सर्दियों में खाइए मिले-जुले अनाज की रोटी, एक साथ मिलेंगे ये 6 फायदे

सर्दियों में खाइए मिले-जुले अनाज की रोटी, एक साथ मिलेंगे ये 6 फायदे

सेहतराग टीम

आज के बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के तौर-तरीकों के चलते अगर खुद को स्वस्थ रखना है तो गेहूं के आटे की बजाए मल्टी ग्रेन यानी मिले जुले अनाज से बने व्यंजन का सेवन कीजिए। क्योंकि मल्टी ग्रेन से बने व्यंजन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें गेहूं के अलावा चना, चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, जौ, सोयाबीन, तिल्ली आदि को एक साथ पीसकर आटा तैयार किया जाता है। इसलिए आज हम इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएगें जिससे आप भी इसका सेवन कर स्वस्थ रहें।

मिले जुले अनाज के फायदे-

1- गेहूं के आटा से हमें सिमित मात्रा में पोषण मिलता है जबकि मल्टी ग्रेन से हमें कई पोषक तत्व एक साथ मिलते हैं।

2- गर्भवती महिला को मल्टी ग्रेन से बने व्यंजन खिलाने से बहुत फायदा मिलता है।

3- मल्टी ग्रेन से व्यंजन का सेवन करने से आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। जिससे पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायता मिलती है   

4- शरीर को फाइबर अधिक मिलने पर यह वजन कम करने और मोटापा घटाने में भी बेहद सहायक होता है। इसके अलावा इसके सेवन से दुबलेपन को दूर कर मजबूत शरीर प् सकते हैं।  

5- मल्टी ग्रेन से बने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।

6- इन सबके अलावा मल्टी ग्रेन के सेवन से शरीर को खास फायदा मिलता है। इसके सेवन से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके आलावा यह शरीर में अतिरिक्त वसा या चर्बी को जमा नहीं होने देता है।

7- मल्टी ग्रेन बढ़ते बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

लिवर के फंक्शन्स को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये सुपरफूड्स

सर्दियों में करें तिल के लड्डू का सेवन, रखें सेहत चुस्त-दुरुस्त, जानें बनाने की विधि

जानें कौन सी हरी पत्तेदार सब्जी शरीर के लिए कितनी फायदेमंद

पौष्टिक आहार से कैंसर के खतरे को किया जा सकता है कम

डिप्रेशन को दूर रखने के लिए खाने में शामिल कर सकते हैं ये चीजें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।